उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
आपात पंचायत बुलाई जाने को लेकर लोकदल का बयान
जाट समाज से अनुरोध है कि वे संयम, एकता और संगठन के आह्वान पर संगठित हो : सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि जाट समाज एक गौरवशाली, ऐतिहासिक और देशभक्त समुदाय रहा है, जिसने हमेशा राष्ट्र निर्माण, कृषि, सेना, खेल और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राकेश टिकैत जी पर हमला, अभद्रता और रैली के दौरान, आक्रोशित भीड़ ने राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की की, उनकी पगड़ी गिरा दी, और उनके सिर पर झंडे से प्रहार कराया जाने को लेकर जाट बिरादरी के स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगा। किसान के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से हर कदम उठाने के लिए तैयार है।



