समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले जी की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गयी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग लखनऊ पर प्रख्यात समाज सुधारक एवं लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले जी की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0 एल0 वर्मा एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ज्योतिराव गोविंद राव फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’ ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले जी ने सितंबर 1873 में महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले जी ने महिलाओं एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए बहुत काम किया, वह समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने और विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे।
इस मौके पर पूर्व विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी, प्रदेश सचिव त्रिवेणी प्रसाद पाल, दिनेश कुमार सिंह, अकरम उर्फ बब्लू, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला निर्वाचन प्रभारी टी.बी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष बचान सिंह यादव, हलीम खान, इब्राहिम मंसूरी, नवनीत सिंह, अरविंद गौतम, रितु अग्रवाल, वीरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी राम अवतार धीमान, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा श्रवण कुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड नागेंद्र सिंह यादव, महेंद्र कुमार यादव, जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि, ब्लॉक प्रमुख चिनहट ऊषा सेन, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला सचिव मनोज कुमार यादव, प्रेम यादव, सगीर अहमद अंगूर, पूर्व चेयरमेन एन0 इशरत बेग, विजयश्री गौतम, अशोक यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमार गुड्डन, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष सलीम काकोरी, गोविंद यादव, शैलेंद्र यादव टुल्लू, संजय यादव व्यापार सभा, प्रवेश यादव, त्रिभुवन सिंह एवं शिवम यादव गोलू के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।



