उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. भीमराव अम्बेडकर ’भारत में सामाजिक न्याय के वास्तुकार’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउददेशीय हाल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ’भारत में सामाजिक न्याय के वास्तुकार’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कुल 17 रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में सामाजिक जागरूकता और डॉ. अम्बेडकर के विचारों को बढ़ावा देना है।

 

Related Articles

Back to top button