उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अंबुजा सीमेंट कम्पनी के श्रमिकों ने की बैठक

संस्थान स्तर पर चल रहे आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनायी

गौतमबुद्धनगर : गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ एवं अन्य श्रम समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांन्ट्रेक्ट लेबर इम्पलाईज यूनियन “सीटू” के बैनर तले 17 मार्च 2025 से अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दादरी यूनिट एनटीपीसी रोड धूम मानिकपुर/ बढ़पुरा ग्रेटर नोएडा पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जो 10 अप्रैल 2025 को 24 वें दिन भी जारी रहा।

वही संघर्ष को तेज करने के लिए कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति जिसके तहत 21 अप्रैल 2025 से श्रमिक विरोध स्वरूप संस्थान में काली पट्टी बांधकर उत्पादन कार्य करेंगे। तथा 22 अप्रैल 2025 को कंपनी के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर एक बड़ी आमसभा आयोजित की जाएगी जिसे सीटू जिला कमेटी व दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी और विभिन्न यूनियनों, किसान सभा, जनवादी महिला समिति के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। और 24 से 26 अप्रैल 2025 को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।
साथ ही बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक व धरने को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर ने संबोधित किया। और अपने संबोधन में उन्होंने प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है कर्मचारियों से बातचीत कर समस्याओं का सम्मानजनक समझौता कर लें अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा और 24 से 26 अप्रैल 2025 को 3 दिन की हड़ताल के दौरान कंपनी का उत्पादन कार्य पूर्ण रूप से ठप कर दिया जाएगा इसके लिए कंपनी प्रबंधन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

 

Related Articles

Back to top button