उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोशिएशन बैठक सम्पन्न

लखनऊ : अलीगंज स्थित आकाश इंस्टीट्यूशन के परिसर में स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोशिएशन बैठक अध्यक्षता आनन्द द्विवेदी, राहुल सेन सक्सेना, अजीज खान के के दुबे, महादेव यादव, आलोक पाण्डेय, रामशंकर राजपूत, अंकित उपाध्याय राजेश यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी उपस्थित रहें।
आलोक पाण्डेय ने बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय पर लगाए जा रहे जल कर का मुद्दा उठाया । वहीं राहुल सेन सक्सेना ने आज के समय विद्यालय को मान्यता मिलने पर हो रही कठिनाइयों की समस्याएं बतलाया।
अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोशिएशन द्वारा उठाएं गए सभी मुद्दे पर एक साथ मिलकर समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जल कर की समस्या को लेकर महापौर से लेकर नगर आयुक्त तक सभी स्तर पर बात चल रही हैं जल्द इस समस्या का समाधान होगा।



