उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वतंत्रता संग्राम में उत्तराखंड की भूमिका उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड महोत्सव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित

लखनऊ : राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सांस्कृतिक मंच मुनाल द्वारा बुद्ध बसंती सभागार में स्वतंत्रता संग्राम में उत्तराखंड की भूमिका पर मुनालश्री विक्रम बिष्ट की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, क्रांतिकारी हेमवती नंदन बहुगुणा, साहित्यकार डॉक्टर शिवानंद नौटियाल, चंद्र मोहन सिंह नेगी, बलदेव सिंह आर्य, नरेंद्र सिंह भंडारी, पंडित नारायण दत्त तिवारी, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जैसे दिवंगत विभूतियों को याद किया गया.

गोष्ठी में आए हुए विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मैं मुनाल के सलाहकार साहित्यकार मोहन सिंह बिष्ट आदि ने इन महान क्रांतिकारियों की स्मृति मैं 2 से 6 मई तक पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के मुक्ता काशी मंच पर करने का निर्णय लिया गया.

गोष्ठी में सभी विद्वानों ने क्रांतिकारी पर प्रमुख रूप से साहित्यकार हरीश उपाध्याय समाजसेवी बलवंत सिंह देवडि, यशभारती ऋचा जोशी, रंगकर्मी संजय त्रिपाठी, अखिल भारतीय गढ़वाली समाज के महासचिव टी आर जोशी आदि ने अपने-अपने विचार रखे.

Related Articles

Back to top button