उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश की डूबती अर्थव्यवस्था को हिन्दू-मुसलमान की चादर से ढकने का भयावह खेल, खेल रही केंद्र सरकार : चौ. सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह  ने देश की आर्थिक व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा है कि सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरीके से असफल हो चुकी है, लोगों के पैसे डूब रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई सर से ऊपर निकल गई है। सरकार की नीति और दिशा दोनों ही बुरे हाल पर है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। योजनाएं फेल हो गई हैं, और व्यापार नीति भी खराब है। सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह कहना कि हमारी अर्थव्यवस्था “अच्छा रिटर्न” दे रही है, इससे ज़्यादा विडंबना और कुछ नहीं हो सकती।5 महीने में देश के करोड़ों लोगों का 94 लाख करोड़ डूब गया।

5 मिनट में 19 लाख करोड़ डूब गया देश आर्थिक बर्बादी झेल रहा है।
लेकिन केंद्र सरकार की नितियों ने देश को वक़्फ, कब्र, मटन, मुग़ल, भाई- भाई को लड़ाने में उलझा रखा है।

Related Articles

Back to top button