उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
रालोद के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात
राजनीति व जनहित के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई

लखनऊ : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे व विधायक अशरफ अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की.
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व प्रदेश महासचिव ठाकुर बलराम सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश की राजनीति व जनहित के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।



