सोहित यादव उत्तर प्रदेश के 75 ज़िलों में साइकिल चलाकर शराब हटाओ परिवार बचाव का करेंगे प्रचार : मुर्तजा अली

लखनऊ : शराब बंदी संघर्ष समिति के कार्यालय से एक विशेष कार्यक्रम के बाद सोहित यादव को साइकिल के द्वारा उत्तरप्रदेश के 75 ज़िलों में भ्रमण करते हुये आपसी भाइचारा और शराब हटाओ परिवार बचाओ के प्रचार के मक़सद से रवाना किया गया। इस मौक़े पर राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन सभी पदाधिकारियों ने इस यात्रा को रवाना किया ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थो के सेवन से रोकना और नशीले पदार्थों के सेवन से होनेवाले नुकसान और अपराधो के बारे में जागरूक करना और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देना है। संस्था के सलाहकार पी सी कुरील और मूहम्मद फ़हीम ने कहा कि नशा हमारे लिए एक अभिशाप है आज की युवा पीढ़ी अगर जागरूक हो जाए तो आने वाले समय में भारत एक नशामुक्त देश होगा। शराब बंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली ने कहा कि यह यात्रा नशामुक्ति और भाईचारा को बढ़ावा देने में काफ़ी बल मिलेगा*।हम सबको मिलकर इस नशा रुपी अभिशाप से अपने देश को मुक्त करना है।संस्था के उपाध्यक्ष साईक सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किएऔर सोहित यादव के इस कम की बहुत तारीफ़ की और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दे दिया । मुर्तजा अली,सी एन राजन साहब मिर्ज़ा इशरत बेग और रोहित अग्रवाल व हलीमा फ़हीम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।



