गांव जैतपुर ग्रेटर नोएडा पर किसान सभा कार्यालय का हुआ शिलान्यास
उत्साह और उमंग के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा : अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर जिला कमेटी ने 30 मार्च 2025 को मिगसन बिल्डर के सामने धर्म कांटा के पास ग्राम जैतपुर ग्रेटर नोएडा पर अपने कार्यालय के अवसर पर एक बड़े समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की और बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किसानों ने किसान सभा गौतम बुद्ध नगर कमेटी के कार्यालय के निर्माण के लिए फंड दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कार्यालय के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि आने वाले समय में किसान सभा का यह कार्यालय संघर्षों का केंद्र बनेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी सामर्थ के अनुसार ज्यादा से ज्यादा चंदा/ फंड देकर इस कार्य में भागीदार बनने की अपील किया।
कार्यक्रम में शामिल होने और दिल खोलकर चंदा देने वाले सभी साथियों का किसान सभा गौतम बुद्ध नगर कमेटी के नेता वीर सिंह नेताजी, गवरी मुखिया, अजीपाल भाटी, जगबीर नंबरदार, टीकम नागर, अशोक भाटी, मुकुल नंबरदार, निशांत रावल, अजब सिंह नेताजी, सुशांत, गुरप्रीत, मोहित, सतीश यादव, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, गुड़िया देवी, चंदा बेगम, रेखा चौहान, जोगेंद्र देवी, रहीसा, गीता आदि ने सभी गांव कमेटियों, सभी क्षेत्र के सम्मानित लोगों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया और आशा व्यक्त किया कि सभी का सहयोग आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।


