उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

NDMC क्षेत्र के करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष काउंटर : कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली : उपाध्यक्ष NDMC कुलजीत सिंह चहल ने करदाताओं से समय पर कर-भुगतान की अपील की. करदाताओं की सुविधा के लिए NDMC के संपत्ति कर संग्रह काउंटर और कर कार्यालय दिनांक 29 से 31 मार्च 2025 तक खुले रहेंगे। यह सूचना नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष, श्री कुलजीत सिंह चहल ने दी ।

भुगतान निम्नलिखित काउंटरों पर किया जा सकता है:

शहीद भगत सिंह प्लेस (गोल मार्केट)
पालीका भवन (आर.के. पुरम)
पालिका केंद्र (संसद मार्ग – मुख्यालय)

कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष, NDMC ने सभी करदाताओं से समय पर कर भुगतान करने का अनुरोध किया है ताकि नागरिकों को विश्वस्तरीय सेवाएं मिलती रहें।

Related Articles

Back to top button