उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.- गौरा रेलपथ पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण

समयपालन, सुगम परिचालन एवं संरक्षा में होगी वृद्धि

लखनऊ :  26 मार्च 2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.- गौरा रेलखंड के 24.07 किमी. रेलपथ के दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल मार्ग के कार्य का रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर परिमंडल,  दिनेश चंद देशवाल द्वारा निरीक्षण किया गया Iआज के इस दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य के उपरांत माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से जंघई (53 KM) रेल खंड में माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से गौरा (24.07 KM) के मध्य रेल मार्ग दोहरीकृत/विद्युतीकृत हो जायेगा l इस रेल खण्ड से हो कर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में सुधार, तथा समय की बचत होगी साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो जाएगी l

 निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर परिमंडल,  दिनेश चंद देशवाल ने माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., पिरथी गंज एवं माँ बाराही देवी धाम दांदूपुर स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्टेशन की नई बिल्डिंग, रिले रूम,संरक्षा संबंधी कार्यालयों व अभिलेखों, संरक्षा के सभी आवश्यक मानकों, संसाधनों, उपकरणों इत्यादि का विधिवत निरीक्षण किया I उन्होंने रेलपथ सहित अन्य समस्त आवश्यक प्रक्रियाओं का मोटरट्राली द्वारा माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.- गौरा के मध्य गहनता से निरीक्षण किया तथा मार्ग में पड़ने वाले लेवल क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा रेलपथ की संरक्षा की व्यवस्थाओं को देखा और इस संबंध में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किये I इस बीच रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर परिमंडल, दिनेश चंद देशवाल ने माँ बाराही देवी धाम दांदूपुर स्टेशन पर पौधारोपण भी किया एवं मंडल रेल प्रबंधक ने माँ बाराही देवी धाम दांदूपुर स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व मीडिया कर्मियों से संवाद किया l इसके बाद उन्होंने माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.- गौरा के मध्य स्पीड ट्रायल किया और रेल परिचालन एवं संरक्षा संबंधी सभी नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए कार्य करने पर विशेष बल दिया l इस निरीक्षण में रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण),  श्याम सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा व विभिन्न विभागों एवं यूनिटों के उच्चाधिकारियों सहित अनेक रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button