स्त्री रत्न सम्मान में प्रदेश स्तरीय विभूतियों का हुआ सम्मान

लखनऊ : स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ,सशक्त, स्वावलंबी स्त्री,स्त्री रत्न सम्मान- सीजन 6 का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पद्म श्री विद्या बिंन्दू जी, प्रो सुधीर के जी एम यू एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी मौजूद रहे, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या, ऋतू साही, एकता सिंह, एमएसएमई की अध्यक्ष रीता मित्तल मौजूद रही, कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्था की स्मारिका स्वस्थ,सशक्त,स्वालंबी:स्त्री का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्था के समस्त अभियानों में कैंसर फ्री इंडिया की अत्यंत शराहना करते हुए स्त्री के स्वास्थ्य उसके सशक्तिकरण व स्वालंबन पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभूतियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें प्रोफेसर रचना शर्मा वाराणसी, प्रोफेसर नीतू सिंह सुल्तानपुर,अपर्णा मिश्रा सीतापुर, प्रोफेसर आभा सिंह प्रयागराज, प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव लखनऊ, सुधा शुक्ला लखनऊ, प्रोफेसर सौम्या सिन्हा लखनऊ, प्रोफेसर सुनीता सिंह कैंसर योद्धा लखनऊ,प्रोफेसर रचना चतुर्वेदी ज्योतिषाचार्य के रूप में सम्मानित की गई।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका डॉ सुमेधा त्रिवेदी नीलू ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा आयोजित स्त्री रत्न सम्मान पिछले 6 वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है और इस वर्ष इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सशक्त महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है जिनके आने से यह कार्यक्रम और भी सशक्त हो गया है। उन सभी सशक्त महिलाओं को समर्पित यह कार्यक्रम महिलाओं के संघर्ष,त्याग और बलिदान की कहानी को सलाम करता है। कार्यक्रम में संस्था की तरफ से डॉ रमेश कुमार सिंह,सौम्या सिन्हा,संगीता यादव, रचना चतुर्वेदी,रश्मि वर्मा, सुधा शुक्ला,खुशबू तिवारी,कौशिक बेनर्जी,दुर्गेश पांडे, रवि कुमार, ममता अस्थान, डॉ कमल किशोर, पुष्पा सिंह, अविका तिवारी, सिद्धेश्वरी, अंजू गुप्ता आदि मौजूद रही।



