उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उप मंडलीय रेलवे चिकित्सालय, में ’विश्व क्षय दिवस’ पर संगोष्ठी आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में गोंडा स्थित उप मंडलीय रेलवे चिकित्सालय, में ’विश्व क्षय दिवस’ के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, गोंडा, डॉ. अमर मंडल ने की। संगोष्ठी में डॉ. डी.के. मोर, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. एस.के. मिश्रा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. सत्यजीत मौर्या, मण्डल चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अमित भारती (उप जिला क्षय अधिकारी),  अरविंद कुमार मिश्रा (पीएमडीटी और टी-एचआईवी समन्वयक),  अरविंद रहलान (जिला क्षय रोग पर्यवेक्षक), सभी पराचिकित्सा कर्मी, रेल कर्मचारी, उनके परिजन, अवकाश प्राप्त कर्मचारी तथा क्षय रोग से ग्रसित मरीज उपस्थित रहे।

इस वर्ष विश्व क्षय दिवस की थीम ’हम लोग टीबी को खत्म कर सकते हैंः प्रतिबद्धता, निवेश एवं वितरण पर डॉ. एस.के. मिश्रा ने विश्व एवं भारत से क्षय रोग को समाप्त करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संचालित 100 दिन सघन टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, गोंडा सहित 25 व्यक्तियों को निःक्षय मित्र के रूप में नामित किया गया। इस अवसर पर 10 क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को पोषक पोटली (न्यूट्रिशन किट) का वितरण किया गया, जो प्रत्येक माह निःशुल्क रूप से अगले 6 माह तक प्रदान की जाएगी। डॉ. अमित भारती ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों और कार्यान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी का समापन डॉ. सत्यजीत मौर्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

Related Articles

Back to top button