उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का उरई जनपद जालौन में अभिनन्दन

जालौन : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का उरई जनपद जालौन में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने जबर्दस्त स्वागत व अभिनंदन किया ।
राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर आए श्री दुबे का आज उरई की सीमा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया उत्साहित कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह अमर रहें चौधरी अजित सिंह अमर रहें जयंत चौधरी जिंदाबाद अनिल दुबे जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।श्री दुबे के साथ रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल भी थे।
श्री दुबे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर जिले में पार्टी की स्थिति को समझा और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को कहा।
इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री दुबे ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि पूर्वांचल बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत बनाने का अभियान चला रही हैं स्व चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह के अनुवाइयों की पार्टी से जोड़ने का काम शुरू किया गया है।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हो रहे हिंदी विरोध पर कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी व सपा नेता श्री अखिलेश यादव जी स्पष्ट करें कि तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाई जानी चाहिए कि नहीं।

Related Articles

Back to top button