उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीटू व एडवा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नोएडा : सेक्टर- 8, नोएडा में जनवादी महिला समिति व सीटू कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी/ कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड मैमुना मौला कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष की विरासत को याद करने का दिन है और भविष्य के संघर्षों की तैयारी का उत्सव है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि हम महिलाओं के संघर्ष में भागीदारी करें और उनके साथ खड़े हो महिलाओं ने अपनी एकता के दम पर इतिहास रचने का काम किया है और अपने संघर्षों के दम पर हुक्मरानों को झुकने के लिए मजबूर किया है और अपने हक अधिकार हासिल किए हैं।

कार्यक्रम में जनवादी महिला समिति के नेता रेखा चौहान, चंदा बेगम, सरोज, मोनिका, गुड़िया देवी, किसान परिषद की नेता बबली शर्मा, सीटू नेता कामरेड पीवी अनियन, मधु, रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पूनम देवी, मंजू राय, रामस्वारथ, विकास कुमार, अमीचंद, मुकेश कुमार राघव, फिरोज, माकपा नेता भीखू प्रसाद, रमाकांत सिंह, नरेंद्र पांडे आदि ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और महिलाओं के संघर्ष व वर्तमान हालात आदि पर विस्तार से विचार रखते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button