उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लगा मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनसुविधा कैम्प

जनपद न्यायधीश बबीता रानी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

लखनऊ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, लखनऊ में माननीया जनपद न्यायाधीश  बबीता रानी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में तथा  मीनाक्षी सोनकर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायालय लखनऊ सहित मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण, पारिवारिक न्यायालय परिसर, वाणिज्यिक न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट एवं समस्त तहसीलों आदि में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर  08 मार्च 2025 को जनपद न्यायालय लखनऊ में शैलेन्द्र श्रीवास्तव, न्याय मित्र/अध्यक्ष, विनायक ग्रामोद्योग संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में एक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनसुविधा कैम्प का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन फीता काटकर माननीय जनपद न्यायाधीश  बबीता रानी द्वारा किया गया।स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में अपोलो अस्पताल,मैक्स अस्पताल, मेदांता अस्पताल, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज,बलरामपुर अस्पताल,बाबू बनारसी दास डेन्टल कालेज आदि के डॉक्टर उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में श्री संजय सिंह,सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, कु. मंजुला सरकार अपर जिला जज, लखनऊ बार एशोसियेशन के अध्यक्ष तथा महामंत्री बृजभान सिंह भानु, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, आदि उपस्थित हुये। न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, वादकारीगण द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया। इस अवसर पर महिला न्यायिक अधिकारियों सहित वरिष्ठ पत्रकार अजीज सिद्दीकी,अब्दुल वहीद,पत्रकार जमील मालिक,शबाब नूर,फहीम खान,मो अरशद आदि को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button