उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश जी को सपा के फ्रिंज एलिमेंट्स को बाहर निकाल देना चाहिए : शाहनवाज़ आलम

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शाहनवाज़ आलम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भाजपा के एजेंडे पर खेलने वाले साम्प्रदायिक मानसिकता के अपने फ्रिंज प्रवक्ताओं पर लगाम लगाने का सुझाव दिया है.

शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरएसएस के नेता कई बार कह चुके हैं कि उनके लोग सभी पार्टियों में हैं इसलिए इंडिया गठबंधन की पार्टियों को अपने बीच से संघी मानसिकता वाले नेताओं को चिंहित कर निकालने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गाँधी जी तो कांग्रेस के अधिवेशनों से अपनी पार्टी के अंदर के संघियों को निकालने की बात कह चुके हैं और इस पर अमल भी हो रहा है. अखिलेश यादव जी को भी राहुल गाँधी जी का अनुसरण करते हुए सपा के अंदर छुपे संघी फ्रिंज एलिमेंट्स और प्रवक्ताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए. ऐसा नहीं करने से सेकुलर वोटरों में सपा की छवि ख़राब हो रही है जिससे पूरे इंडिया गठबन्धन के खिलाफ़ गलत संदेश जा रहा है.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अखिलेश यादव जी को नहीं भूलना चाहिए कि किसी दौर में अमर सिंह जी भी कांग्रेस पर बहुत बड़बोले बयान दिया करते थे लेकिन अंत में पता चला कि वो संघ के लिए काम करते थे और मरने से पहले अपनी पूरी संपत्ति आरएसएस को दान कर दिया था.

 

Related Articles

Back to top button