उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया MSME ऋण शिविर

गोरखपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गोरखपुर क्षेत्र ने आज योगी बाबा गंभीरनाथ ऑडिटोरियम, तारामंडल, गोरखपुर में एक भव्य MSME ऋण शिविर का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्घाटन रविन्द्र नारायण सिंह,अरुण चंद,सुप्रिया द्विवेदी, राजेश सिंह,  शंकरलाल, जनरल मैनेजर यूनियन बैंक, मनीष प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख गोरखपुर क्षेत्र द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा सम्मान योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, नारी शक्ति योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और अन्य MSME ऋण योजनाओं के तहत कुल 60 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों और 500 से अधिक लाभार्थियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख मनीष प्रताप सिंह ने गोरखपुर के वित्तीय समावेशन और वित्तीय विकास के लिए यूनियन बैंक की योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय प्रमुख पुर्णेंदु कुमार, शशांक कुमार, और देवेंद्र शुक्ला व उमा शंकर मुख्य प्रबंधक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button