उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विकासपरक परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं संबंधित कार्याे का निरीक्षण

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ गोरखपुर-आनन्दनगर-बढ़नी-गोण्डा रेलखण्ड के मध्य विंडो ट्रेलिंग तथा उक्त खण्ड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रही विकासपरक परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं संबंधित कार्याे का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक ने नकहा जंगल स्टेशन पहुॅचने पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होनें स्टेशन मास्टर से परिचालनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली तथा पॉइंस्टमैन से उसकी ड्यूटी से संबंधित संरक्षा ज्ञान को परखा।
इसके पश््चात आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुॅचनें पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत होने वाले विकास कार्याे के साथ रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व अपग्रेडेशन कार्यों की अधिकारियों से चर्चा की तथा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य को तीव्रगति से किये जाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने आनन्दनगर स्टेशन यार्ड में इण्टरलॉक समपार सं0 29 स्पेशल का अवलोकन किया तथा डयूटी पर तैनात गेटमैन से रेल संबंधी संरक्षा ज्ञान को परखा।
इसके उपरान्त उन्होंने सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की अद्यतन प्रगति पर अधिकारियों से चर्चा की तथा यार्ड में बैलास्ट कुशन एवं प्वाइंट एंड क्रॉसिंग मापी की जाँच की।
निरीक्षण के अगले चरण में शोहरतगढ़ रेल स्टेशन पहुॅचने पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने टैªक्शन सब स्टेशन एवं शोहरतगढ़-परसा रेल खण्ड के मध्य एसईजे संख्या 29, कर्व सं0 10 तथा गैंजहवा-झारखण्डी स्टेशनों केे मध्य मेजर ब्रिज सं0 151 का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वहॉ उपस्थित इंजीनियरिंग गैंग के टैªक मेन्टेनरों से मुलाकात की तथा ट्रैकमैंनों से उनकी कार्यपरिस्थितियों तथा चुनौतियों के संबंध में वार्ता की।
निरीक्षण के अन्त में बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों के साथ कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा बढ़नी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और मालभाड़ा परिवहन की प्रगति जानकारी प्राप्त की।
अपने निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक ने उक्त रेल खण्ड के मध्य ट्रैक बैलास्ट, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, कॉशन आर्डर एवं ट्रैक फिटिंग, स्टेशन भवन, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नल, कर्व तथा पुलों का संरक्षा निरीक्षण किया तथा रेलवे की कार्यक्षमता में और अधिक बढ़ोत्तरी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने उक्त खण्ड पर ट्रेनों की समयपालनता, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और सुरक्षा के स्तर पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत आनंदनगर स्टेशन को रूपया दस करोड़ पच्चीस लाख की लागत से, सिद्धार्थनगर स्टेशन को रूपया ग्यारह करोड़ अठारह लाख की लागत से, बढ़नी स्टेशन को रूपया पंद्रह करोड़ पांच लाख की लागत से, लागत से नयी यात्री सुविधाओं को प्रदान करने के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम), वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी/गोरखपुर, मंडल इंजीनियर/मुख्यालय, एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर/गतिशक्ति एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button