दिल्ली की महिलाओं ने “आप” को नकार दिया है और पंजाब की महिलाएं फरवरी 2027 में “आप” का सूपड़ा साफ कर देंगी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की महिला सम्मान योजना पर भाजपा सरकार से सवाल पूछने की बजाये आम आदमी पार्टी नेता सी.ए.जी. रिपोर्ट से सामने आ रहे अपनी दस साल की सरकार के भ्रष्टाचार एवं कुशासन पर दिल्ली की जनता को जवाब दें।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है क़ि भाजपा महिला सम्मान योजना सहित अपने 2025 विधानसभा संकल्प पत्र के हर वादे पर दिल्ली की जनता के प्रति कटिबद्ध है और दिल्ली सरकार शीघ्र इन्हे पूरा करेगी पर भाजपा से महिला सम्मान योजना पर भाजपा से सवाल पूछने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना बतायें की उन्होने खुद 2024-25 के बजट को पेश करते हुए 1000 रूपए प्रति माह महिला सम्मान राशि देने का प्रावधान किया था तो फिर दिया क्यों नही ?
श्री सचदेवा ने कहा है दिल्ली जैसा ही खिलवाड़ अरविंद केजरीवाल ने 2022 में पंजाब की महिलाओं के वोट लेने के लिए किया था, उनसे भी 1000 रूपए प्रति माह का वादा किया था पर तीन साल बाद भी वादा पूरा नही किया है।
दिल्ली की महिलाओं ने “आप” को नकार दिया है और पंजाब की महिलाएं फरवरी 2027 में “आप” का सूपड़ा साफ कर देंगी।



