उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

खिलाड़ियों को नये नये अवसर प्रदान करेगा स्कूल क्रिकेट संघ

लखनऊ : स्कूल क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल क्रिकेट संघ की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी जिसमें संघ के सदस्य व पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संघ के अध्यक्ष अजय डोबाल ने बताया कि शहर में स्कूल क्रिकेट को बढ़ावा देना हमारा पहला कर्तव्य रहेगा हमें उम्मीद है कि हमारे इस प्रयास से हजारों किशोर खिलाड़ियों को नये नये अवसर प्रदान होगे। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निगहत खान लोधी ने कहा कि काफी समय से स्कूल क्रिकेट का आगे लाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन शहर की क्रिकेट संघ इसको अनदेखा कर रही थी इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि स्कूल क्रिकेट संघ का गठन अति आवश्यक है। जिसके मद्देनजर स्कूल क्रिकेट संघ का गठन कर लिया गया है। जिसके मद्देनज़र स्कूल क्रिकेट संघ का गठन कर लिया गया है जल्द ही शहर के स्कूल को संघ से जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा। स्कूल क्रिकेट संघ के चेयरमैन शहर की जानी मानी हस्ती लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ० नीरज जैन ने कहा कि इस संघ का गठन देश में पहले ही हो जाना था ताकि किशोर खिलाड़ियों को दिशा व दशा दोनो में काफी सुधार आता लेकिन देर आये दुरूस्त आये हमें उम्मीद है कि संघ शहर के क्रिकेट को बहुत आगे ले जायेगी। किशोर खिलाड़ियों को होने वाली हर बाधा को दूर करेगी। स्कूल क्रिकेट संघ के सचिव शानू काजमी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं स्वयं एक खिलाड़ी व क्रिकेट प्रशिक्षक हूँ मैने ये महसूस किया कि लखनऊ जैसे बड़े शहर में स्कूल क्रिकेट का न होना अभिशाप था मगर तमाम खेल प्रेमियों व वरिष्ठ खिलाडियों से मुझे बहुत सहयोग मिला जिन्होंने मुझे इस संघ को गठित करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल क्रिकेट के लिए संघ ने एक कार्यक्रम तैयार किया है जिसके अनुसार समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों को चयनित कर समय समय पर उनके लिए कैम्प किये जायेगें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का आभारी हूँ जिन्होने मुझे इस संघ के गठन की अनुमति प्रदान की। संघ द्वारा शहर के तमाम मैदानों का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए वार्ता जारी है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष ही ग्रीष्म कालीन अवकाश में स्कूल क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा सके। प्रेस वार्ता के संघ के प्रमुख लोगों में रतिन चक्रवर्ती, आनन्द मणि जुगरा, अजय श्रीवास्तव, मो० शमीम, जोबिन जॉय, तौफीक अहमद, अज़हर खान, ए०के० पाण्डेय, ओमनाथ पुरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button