सोशल मीडिया आइकन्स अवार्ड 2025″ में रोमैक्स फिल्म सॉल्यूशन की धमक
बस दो मिनट' को मिला 'बेस्ट शॉर्ट फिल्म' सम्मान

नई दिल्ली : दिल्ली की प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी रोमैक्स फिल्म सॉल्यूशन (RFS) ने अपनी शॉर्ट फिल्म “बस दो मिनट” के लिए “सोशल मीडिया आइकन्स अवार्ड 2025” में ‘बेस्ट शॉर्ट फिल्म’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह सम्मान कंपनी द्वारा समाज के प्रति किए गए सिनेमाई योगदान और सोशल मीडिया पर उनके रचनात्मक कंटेंट को सराहते हुए दिया गया।
मीनार कैफे , दिल्ली में आयोजित इस भव्य समारोह में 40 से अधिक शीर्ष इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म निर्माताओं ने शिरकत की। इस आयोजन का उद्देश्य डिजिटल मीडिया में उत्कृष्टता को पहचान देना और उभरते फिल्मकारों को प्रेरित करना था।
“बस दो मिनट” के निर्माताओं की प्रतिक्रिया
रोमैक्स फिल्म सॉल्यूशन (RFS) के निर्देशक ताबिश खान ने कहा, “इस सम्मान ने मुझे समाज से जुड़े उन मुद्दों को उजागर करने की प्रेरणा दी है, जिन्हें मुख्यधारा का सिनेमा अब तक नज़रअंदाज़ करता आ रहा है। इस फिल्म को पहचान देने के लिए मैं पूरी टीम और Bazar Matia Mahal Traders Association (BMMTA) का आभार व्यक्त करता हूँ।”
फिल्म के सिनेमेटोग्राफर तहसीन अशरफी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “यह फिल्म न केवल मेरे करियर में अहम रही, बल्कि इसने मुझे पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी अहसास कराया। ‘बस दो मिनट’ को मिला यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा समाज अपने पर्यावरण को संजोने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सबको मिलकर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।”
फिल्म के प्रोडक्शन हेड मो. नबील ने कहा, “समाज से जुड़े विषयों पर फिल्में बनाना हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। इस अवॉर्ड ने हमारी पूरी टीम को और अधिक प्रेरित किया है। यह सम्मान केवल हमारी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की जीत है जो सामाजिक बदलाव में विश्वास रखते हैं।”
BMMTA (Bazar Matia Mahal Traders Association) के प्रेजिडेंट सलीमुद्दीन और वाईस प्रेजिडेंट आदम कुरैशी ने इस पहल को “सोशल मीडिया और शॉर्ट फिल्म्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने” की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने फिल्म के निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी और स्टोरीलाइन की तारीफ करते हुए कहा कि “ऐसी फिल्में समाज में जागरूकता लाने के लिए बेहद जरूरी हैं।”
इवेंट में मौजूद मशहूर यूट्यूबर भारती ने कहा, “इस तरह के आयोजनों से नए क्रिएटर्स को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। दिल्ली की डिजिटल कम्युनिटी का यह समृद्ध स्वरूप देखकर गर्व महसूस होता है।”
सोशल मीडिया और सिनेमा की दुनिया का अद्भुत संगम:
यह इवेंट सोशल मीडिया और सिनेमा की स्टोरीटेलिंग कला के बीच एक सेतु की तरह साबित हुआ। इस आयोजन ने यह दिखाया कि रचनात्मकता और प्रभाव की कोई सीमा नहीं होती। “बस दो मिनट” को मिला यह सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि नई सोच, जागरूकता और सामाजिक बदलाव की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।



