उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जदयू ,उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव समेत सभी चुनाव लड़ेगी : अनूप सिंह पटेल

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड की उत्तर प्रदेश इकाई की मासिक बैठक प्रदेश कार्यलय लखनऊ में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह समेत समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण , मंडल संयोजक ,कई जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण समेत कई नए पुराने नेतागण आदि उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार पर चर्चा एवं 2026 में प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करना था।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर माह कि 7 तारीख को प्रदेश पदाधिकारियों कि मासिक बैठक अनिवार्य रूप से होगी , वही मंडल कि बैठक हर माह कि 10 तारीख को एवं जिले कि बैठक हर महीने कि 12 तारीख को सुनिश्चित की गयी है। बैठक में सदस्यता अभियान को तीव्र गति देने का निर्णय भी लिया गया। इसी परिपेक्ष में श्रावस्ती जिले में कल  26 फरवरी को विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माननिये अनूप सिंह पटेल जी होंगे एवं विसिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव मंडल संयोजक देवीपाटन श्री भूपेंद्र वर्मा होंगे । इस कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष श्रावस्ती श्री गोविन्द कैराती है ।
आने वाले चुनावों के परिपेक्ष में ये निर्णय लिया गया कि जदयू उत्तर प्रदेश आने वाले सभी चुनाव लड़ेगी। साथ ही में प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल जी ने सभी मंडल संयोजकों को ये निर्देश दिया कि सबसे पहले पंचायत चनाव लड़ने के लिए कमर कस ले।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह, प्रदेश महासचिव हरिशंकर पटेल , महासचिव सुभाष पाठक ,प्रदेश प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह , दिवाकर सिंह , युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह महासचिव, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा ,डॉ जीतेन्द्र सिंह ,प्रदेश कोषाद्यक्ष अमर सिंह कटियार , मीडिया प्रभारी मनीष नंदन , संजय सिंह ,शिव कुमार साकेत मंडल संयोजक राजीव यादव ,डॉ संजय सिंह ,आनंद सिंह ,ओम प्रकाश उपाध्याय, भ्रह्म्चारी पटेल ,गिरीश चौबे ,कृष्णकांत तिवारी ,किरण दिवेदी ,राजेंद्र जयसवाल , शिव प्रशाद जयसवाल ,जीतेन्द्र निगम ,अवध राम प्रधान , गजराज सिंह ,कमलेश कुमार पांडेय ,शमीम ,रमेश तिवारी ,चेत राम चौहान , संजय सिंह पटेल आदि उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button