उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हेल्प यू ब्लड डोनर अभियान को मिली नई ऊर्जा: सुप्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल बनीं ब्रांड एंबेसडर

लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित “हेल्प यू ब्लड डोनर अभियान” को एक नई ऊंचाई मिली जब सुप्रसिद्ध भजन, ग़ज़ल एवं बॉलीवुड गायिका श्रीमती प्रतिभा सिंह बघेल ने इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनने की सहमति प्रदान की। उनके इस सहयोग से रक्तदान की आवश्यकता और महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में भागीदार बनकर जीवन बचाने में योगदान देंगे।

हेल्प यू ट्रस्ट के संकल्प को नई दिशा

इस ऐतिहासिक अवसर पर, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा, “ट्रस्ट विगत 13 वर्षों से रक्तदान जागरूकता एवं शिविरों के माध्यम से सेवा कार्य कर रहा है। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि आज श्रीमती प्रतिभा सिंह बघेल ने ‘हेल्प यू ब्लड डोनर अभियान’ का ब्रांड एंबेसडर बनना स्वीकार किया है। उनके इस जुड़ाव से समाज के हर वर्ग में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे रक्त की कमी से जूझ रहे अस्पतालों और मरीजों को सहायता मिलेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके साथ से यह अभियान और अधिक प्रभावी होगा और लाखों जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।”

प्रतिभा सिंह बघेल की प्रतिबद्धता

प्रतिभा सिंह बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हेल्प यू ब्लड डोनर अभियान’ का हिस्सा बनकर मुझे अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। मैं इस अभियान के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संकल्पबद्ध हूं और आशा करती हूं कि हम सभी मिलकर अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित कर सकेंगे। मैं स्वयं मुंबई पहुंचकर सबसे पहले रक्तदान करूंगी और ‘हेल्प यू ब्लड डोनर अभियान’ को राष्ट्रीय अभियान बनाने में अपना पूरा योगदान दूंगी। रक्तदान—महादान है, आइए, एकजुट होकर जीवन बचाएं।

Related Articles

Back to top button