उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. बिन्नो रिज़वी को एक लाख की धनराशि के साथ फ़िराक़ गोरखपुरी अवार्ड से सम्मानित किया गया

लखनऊ : डॉ. बिन्नो रिज़वी को साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा एक लाख की धनराशि के साथ फ़िराक़ गोरखपुरी अवार्ड से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित गया। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश ऊर्दू अकादमी की जानिब से बिन्नो रिज़वी की उर्दू साहित्य पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया था। नई ऊर्दू ग़ज़ल पर लिखी बिन्नो रिज़वी की पुस्तक जदीद ऊर्दू ग़ज़ल रिवायत व इख्तिरा आत को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हाल में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक लाख की धनराशि के साथ फ़िराक़ गोरखपुरी अवार्ड शॉल और प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया। बताते चलें कि बिन्नो रिज़वी नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यह पुरस्कार राज्य कर्मचारियों को प्रदान किया गया है। बिन्नो रिज़वी को पूर्व में भी अनेक अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button