उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोशनी आई बैंक सहारनपुर के माध्यम से पुष्पा कुमारी ने देहदान हेतु संकल्प पत्र भरा

सहारनपुर : रोशनी आई बैंक सहारनपुर के माध्यम से पुष्पा कुमारी निवासी काशीराम कालोनी पेपर मिल रोड सहारनपुर द्वारा देहदान हेतु संकल्प पत्र भरा, जो कि जिलाधिकारी सहारनपुर के करकमलों द्वारा पुष्पा जी को सौंपा गया।इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय सहारनपुर ने पुष्पा जी की इस नेक कार्य किए जाने की भूरि भूरि प्रशंसा की।

श्रीमती पुष्पा जी का ये कहना है कि मृत्यु के उपरांत हमारे अंग हिन्दू परम्परा के अनुसार जलकर राख हो जाते हैं क्यों न हम मरणोपरांत अंग किसी जरूरतमंद के काम आ सके और उनके जीवन की रक्षा की जा सके। इस नेक कार्य में श्री सूरज जैन,अध्यक्ष रोशनी आई बैंक सहारनपुर, संरक्षक श्रीमती नीरू सिंह , सिया कश्यप जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button