उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक आयोजित

ग्रेटर नोएडा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में 19 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के यूटर्न सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मेवाड़ के महान राजा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके चरणों में नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ऋषिपाल सिंह परमार ने की। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नए जुड़ने वाले सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्यñ. संगठन के विस्तार, आगामी बड़े कार्यक्रमों की योजना और समाज हित के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना था।

मुख्य एजेंडा और निर्णय:

1. संगठन का विस्तार:
संगठन के विस्तार और मजबूत संरचना के लिए विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रदेश संरक्षक मार्कण्डेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला संरक्षक लक्ष्मी सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह भदौरिया, अमरपाल चौहान, अनिल सिंह, जिला प्रभारी: गजेंद्र सिंह, जिला सचिव: प्रमोद चौहान, जिला उपाध्यक्ष: रवि ठाकुर

2. आर्थिक आरक्षण पर चर्चा:
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने कहा कि जातिगत आरक्षण की जगह पर आर्थिक आधार पर आरक्षण देश में लागू किया जाए इसके लिए देश व्यापी आन्दोलन किया जाएगा

3. नए पदाधिकारियों का स्वागत:
सभी नए जुड़े पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और आपसी परिचय कराया गया।

बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर मानसिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समरपाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह, प्रदेश संरक्षक मार्कण्डेय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष शरद सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर और जिला महामंत्री शक्ति रावल सहित कई सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि संगठन आने वाले समय में सामाजिक उत्थान और देशहित के लिए बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button