उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

क्रांतिकारियों की स्मृति में 3 फरवरी से 9 फरवरी तक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन किया जाएगा : विक्रम विष्ट

स्वतंत्रता संग्राम में उत्तराखंड की भूमिका पर विचार गोष्ठी आयोजित

लखनऊ : लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल ने अखिल भारतीय गढ़वाली समाज के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम में उत्तराखंड की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन बुद्ध बसंती सभागार वजीर हसन रोड पर किया.

मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने बताया स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका पेशावर कांड के महानायक चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की रही गढ़वाली जी को भारतीय इतिहास में पेशावर कांड के नायक के रूप में याद किया जाता है। २३ अप्रैल १९३० को हवलदार मेजर चन्द्र सिंह गढवाली के नेतृत्व में रॉयल गढवाल राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिये लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था।
मुख्य अतिथि गढ़वाली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष घिल्डियाल तथा अरुण बहुगुणा ने अपने विचार रखते हुए कहा स्वतंत्रता संग्राम मैं पूर्व मंत्री बलदेव सिंह आर्य,भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी जैसे तमाम क्रांतिकारियों के बलिदान से भारत आजाद हुआ
वक्ताओं में सुधाकर असवॉल, कमल सिंह नेगी ने कहां 23 अप्रैल 1994 को इंडिया पोस्ट ने  गढ़वाली जी पर डाक टिकट जारी कर उन्हें सम्मानित किया.
आर एस चौहान, सुनील कीमोटी ने विचार रखते हुए बताया हेमती नंदन बहुगुणा जगमोहन सिंह नेगी डॉक्टर भक्त दर्शन डॉक्टर शिवानंद नौटियाल, सूबेदार बुद्ध सिंह बिष्ट आदि प्रमुख लोगों ने इतिहास रचा.
दमयंती नेगी विनोदिनी रावत परमा जौहरी ने भी स्वतंत्रता के गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया जिसमें राकेश रावत अधिवक्ता रेखा सिंह शेफाली रावत पूजा जायसवाल आदि उपस्थित रहे अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का संचालन हर्षिता बिष्ट ने किया.
मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने कहा इन सभी क्रांतिकारियों की स्मृति में 3 फरवरी से 9 फरवरी तक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button