जिला गोरखपुर निवासी उस्मान अंसारी भारतीय सर्वजन पार्टी श्रम विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
भासपा जनपद गोरखपुर जिला संयोजक के पद पर किशुन कुमार प्रजापति मनोनित

गौरी बाजार, देवरिया/उत्तर प्रदेश : भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने ग्राम चौरी सतहवा पूर्वी चौरी चौरा जिला गोरखपुर निवासी उस्मान अंसारी को प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सर्वजन पार्टी श्रम विभाग उत्तर प्रदेश तथा भासपा जनपद गोरखपुर जिला संयोजक के पद पर किशुन कुमार प्रजापति को मनोनित किए है, उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारीगण की पहचान एक मेहनती, ईमानदार और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक नेता के रूप में होती है। वह लंबे समय से श्रमिक वर्ग तथा युवाओं के कल्याण, समाज सेवा, और गरीबों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।
उक्त मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी इंजीनियर रंजीत कुमार निषाद, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निषाद, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र यादव, प्रदेश महासचिव अंबेलाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष गोरखपुर सुमित निषाद, संजय श्रीवास्तव, मिथिलेश निषाद,एडवोकेट श्रवण कुमार निषाद, वीरेंद्र निषाद , डा.रामप्रसाद निषाद, मिथिलेश निषाद, प्रभुदयाल निषाद, हरिशंकर निषाद, श्रेया निषाद, राजू चौहान सहित अनेक लोगो ने बधाई दी।



