उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग की घोषणा का कर्मचारियों ने किया स्वागत 

लखनऊ : केंद्र सरकार ने आज अपनी कैबिनेट में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर दी है. पिछली बार इसका गठन 10 वर्ष पहले 2014 में हुआ था. इसका समाप्ति 31 दिसंबर 2025 को हो रही है अर्थात एक जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग की सिफारिश हैं, लागू होने का प्रावधान है. बीच में ऐसा लगता था कि केंद्र सरकार संसद में भी बयान देती थी कि अभी कोई विचार नहीं है परंतु शिवगोपाल मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव NJCA और प्रदेश के संगठनों द्वारा इसकी मांग बराबर की जाती रही है. अभी 11 जनवरी को लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज के कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के सभी संगठनों द्वारा इस मांग को जोरदारी से उठाया गया था और एक नोटिस देकर एक दिन का आंदोलन आत्मक कार्यक्रम तय करने की बात शिवगोपाल मिश्रा जी ने तय की थी।

राज्य कर्मचारी संघ परिषद के प्रतिपादक अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी एवं महामंत्री शिव बरन सिंह यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष एन डी द्विवेदी , अपर महामंत्री डॉ. नरेश ने उत्तर प्रदेश के समस्त लाखों कर्मचारियों की ओर से इसका स्वागत किया है और आशा की है कि केंद्र में लागू हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश में भी आति शीघ्र लागू कर देगी जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button