उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

साहू समाज भगवान गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी भोग चढ़ाकर मनाया मकरसंक्रांति पर्व

लखनऊ : साहू समाज, जिला लखनऊ द्वारा गांधी भवन में गुरु गोरक्षनाथ को मकरसंक्रांतिपर्व पर खिचड़ी भोग कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद साहू, अध्यक्ष राम पाल, चेयरमैन राम चंद्र साहू, महामंत्री अनुराग साहू ने चढ़ाया।

महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि पूर्वांचल में मकर संक्राति यानि की खिचड़ी का विशेष महत्व है क्योंकि मान्यता है कि गोरखपुर में भगवान गोरक्षनाथ वास करते हैं और उनका सबसे प्रिय भोजन खिचड़ी है आदि काल से भगवान गोरक्षनाथ को यहां खिचड़ी चढ़ाई जाती है मकर संक्राति के दिन भगवान गोरक्षनाथ को पहली खिचड़ी गोरक्षपीठाधीश्वर चढ़ाते हैं इसके बाद नेपाल नरेश की खिचड़ी चढ़ाई जाती है।

वही अध्यक्ष रामपाल साहू ने बताया कि खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण के साथ असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। नृत्यांगना उमा साहू को सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र साहू, दीपक साहू, महेश साहू दद्दू, सत्यनारायण साहू, उमा साहू, राजेश साहू, दिनेश साहू, अश्वनी साहू ,संतोष साहू, मनीष साहू पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button