यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर श्रुति, शिखा व प्रीति ने ‘टूटे बाजू बंदली लूप’ गीत पर नृत्य कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया

लखनऊ : प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर ई कमर्शियल पॉकेट ग्राउंड अलीगंज में चल रहे 17वें यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक
मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

द ग्रेस एंड पीस इंस्टिट्यूट के कलाकारों द्वारा शैलजा जी के नेतृत्व व मोहित कपूर के निर्देशन में कलाकार श्रुति गुप्ता, शिखा व प्रीति ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया गीत के बोल टूटे बाजू बंदली लूप थे. इस नृत्य प्रस्तुति में कलाकार श्रुति गुप्ता की मनोहारी भाव-भंगिमाओं व नृत्य की बारीकियों ने नृत्य प्रमियों को अपने वशीभूत कर लिया. जबकि शिखा व प्रीति की नृत्य कला भी काफ़ी सराही गयी.

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अवध डांस अकैडमी विकास नगर के द्वारा की गई। हेमा मिश्रा के नेतृत्व में आए सैकड़ो बच्चों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस को विशेष अंदाज में प्रस्तुत करके महोत्सव में आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और खूब तालियां बटोरीं।
अवध अकादमी द्वारा कुल नौ परफॉमेंस कराई गईंरू कश्मीरी नृत्य प्रदर्शनरू अमोहा, अमाया, उत्तरा, आयुष्का, आर्या, आराध्या, ताश्वी, श्रीशाय पहाड़ी नृत्य प्रस्तुति आश्वी,शाम्भवी, आराध्या, सताक्षी, जिविषा, अन्वी, अद्रिका, पंखुड़ी,मान्यता, वागीशा, माही, वन्या, शरण्याय कालबेलिया नृत्य प्रदर्शनरू वेद्य, अश्विका, सानवी, तन्वी, आद्या, क्रियंशी, कनिष्क, वान्या, ट्यूलिपय राम भजन प्रस्तुतिरू शानवी, मिशिका, समृद्धि, गर्विका, मिशिका, वृत्तिका, दृष्टि, वैष्णवीय मनमोहिनी ताल से ताल मिला नृत्य प्रस्तुतिरू अंशिका, कनिका, अधीरा, हर्षिका, अरना, आदित्री, योनि, वान्या, पूर्वी, प्रगति, ऋत्विघ्न, अवनिय शिव स्तुति प्रदर्शनरू भव्या, ओजस्वी, वृंदा, काव्य, आन्या, वान्या, आराध्या, वैष्णवीय पद गणपति बप्पा मोरया ग्रुपरू तांशी, वान्या, सहायक, आरव, सलाह, मनेन्द्र, अलिश्का, अर्जुनय हॉपर समूह प्रदर्शनरू निकिता, कहान, अक्षत, अक्ष, राशि, अंशिका, योगिताय गुजराती नृत्य प्रदर्शनरू रेणु, सोनल, तनिष्का, आयुषी, सुमन, रीता, रुचिका, कोमल, ऋचा, श्वेता।

पूरे महोत्सव प्रांगण में झूलों पर बच्चों की मस्ती, फूड जोन में सचिन की स्वादिष्ट पाव भाजी, लालास दरबार का नॉनवेज, बिरयानी, अफगानी चिकन, फिश फ्राई, जैसे तमाम व्यंजन, आओ जी का पनीर टिक्का, ओम की चार्ट, चटोरे लाल की टिक्की पानी बतासा, चाऊमीन के स्टालों पर अपार भीड़ पूरे समय बनी रही। वही कश्मीरी गर्म कपड़े, ड्राई फ्रूट, फर्नीचर, कालीन, क्रोकरी और घरेलू सामान की आई अपार भीड़ में खूब खरीदारी की।

समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने आने वाले नए साल पर भी सभी को यूपी महोत्सव में आमंत्रित किया। उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने बताया कि नए साल पर महोत्सव के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
झूलो के बेताज बादशाह शाहजहांपुर निवासी इमरान भाई के झूलो पर (हवाई झूला , नाव झूला , ड्रैगन झूला , ब्रेक डांस झूला ) जनता ने अपनी अपनी पसंद के झूलो पर झूल कर महोत्सव का आनंद लिया स इसीलिए यू पी महोत्सव में रविवार का दिन झूलो के नाम रहा।



