उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के विचारों और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी  के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के विचारों और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी  के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान करते हुए कहा है कि से चौधरी साहब के जन्मदिवस 23 दिसम्बर तक उनके अनुयायियों को रालोद से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान में बड़ी संख्या में से चौधरी साहब के अनुयाई रालोद से जुड़ेंगे।

 दुबे लखनऊ उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज में रालोद के सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सत्य प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में सैकड़ों साथियों अधिवक्ताओं महिलाओं को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने देश में आंदोलन कर रहे किसानों की मांगो को जायज ठहराते हुए कहा है कि सरकार किसानो से बातचीत करके उनकी मांगो का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, किसान अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी जायज सभी मांगें मान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय किसानो से हुई वार्ता में किसानो की मांगे मानने का आश्वाशन दिया गया था जिसे अब पूरा करने का वक़्त आ गया है।
दुबे ने आगे कहा उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर से चीनी मीलों का संचालन शुरू है लेकिन अभी तक गन्ना किसानो का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है जिसकी वजह से किसान क्रेशर और कोल्हू पर औने पौने दामों पर गन्ने को बेचने को मजबूर हैं। हमारी मांग है की राज्य सरकार किसानो की बढ़ी हुई लागत को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रूपये प्रति क्विंटल घोषित करे।
दुबे ने कहा कि किसान हितैषी बनने का दावा करने वाली कांग्रेस का इतिहास ही किसान विरोधी रहा है और वो आज भी किसानो का हितैषी बनने का दावा कर रहे हैं, कांग्रेस को किसानो के मुद्दे पर बोलने से पहले अपने पुराने पन्ने खंगालने चाहिए। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में माननीय योगी जी एवं जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में किसानो की स्थिति सुधारने के प्रयास लगातार जारी हैं। किसानो को फसलों का समर्थन मूल्य बढाकर दिया जा रहा है, फसल बीमा का स्वरुप बदल कर उसका दायरा भी बढ़ाया गया है और पहली बार किसी सरकार ने किसान निधि के जरिये किसानों को सम्मान दिया है।
दुबे ने देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने कौशल विकाश मंत्रालय द्वारा नौजवानो, किसानो, श्रमिकों और बुनकरों की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं एवं शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों की लगातार स्थापना कर रहे हैं।  दुबे ने बताया कि स्किल इंडिया डिजिटल हब ने 1 करोड़ से अधिक पंजीकरण के साथ मील का पत्थर हासिल किया है।
सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया तथा समारोह को प्रदेश महासचिव रजनी कांत मिश्रा प्रदेश सचिव अफसर अली मयंक त्रिवेदी ने संबोधित किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में एडवोकेट रवि शंकर मिश्रा, एडवोकेट लाल जी वर्मा, अनिल शुक्ला विजय जायसवाल ,श्याम बिहारी राय,अमरीश श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी, रीता सिंह,नीलम पांडे,रूबी गुप्ता ,सुधा शर्मा,अनीता तिवारी एडवोकेट सीमा तिवारी, कुसुम रस्तोगी आदि प्रमुख रहे।

 

Related Articles

Back to top button