उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विनोद सहरावत की अध्यक्षता में किसान मोर्चा की चुनाव व्यवस्था बैठक सम्पन्न

बैठक को प्रदेश सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया संबोधित

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई जिसमें प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने बड़ी की संख्या में आए हुए किसान प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा एवं संयुक्त मोर्चों के प्रभारी  सुमित भसीन उपस्थित थे। बैठक में मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन, सह प्रभारी  प्रवेश शर्मा, महामंत्री अरुण चौधरी,  राजपाल राणा और वेदपाल मान उपस्थित थे।

डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि धारा 74/4 के तहत भूमिहीनों को कृषि करने के लिए जो भूमी दी गई थी, उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल सरकार की कमियों को घर-घर तक पहुंचाने में इस बार किसान भाईयों का भी एक अहम रोल है क्योंकि वे लोग केजरीवाल सरकार द्वारा सताए हुए और उन्हें हर सुविधा से दूर रखा गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में साहिब सिंह वर्मा के बाद किसानों के हित में काम नहीं किया गया लेकिन भाजपा इस बार सरकार में आते ही किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की दिल्ली में सरकार बनने के बाद दिल्ली देहात के गांवों का विकास होगा, सड़कों की बेहतर मरम्मत होगी, किसानों को बिजली सरल तरीके से दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी एवं कृषि यंत्र की खरीद पर विशेष रुप से सब्सिडी का प्रावधान किया जाएगा।

सचदेवा ने कहा कि गांवों की आबादी में हाई टेंशन तारों की समस्या है जिसका समाधान किया जायेगा। दिल्ली देहात के किसानों को अभी तक केजरीवाल सरकार ने किसान का दर्जा नहीं दिया है, इसलिए भाजपा की सरकार बनते ही पहले किसानों को उनका दर्जा दिया जाएगा और जो अधिकार केजरीवाल सरकार ने उन्हें नहीं दिए हैं, उसे हम सुनिश्चित करेंगे।

विनोद सहरावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर किसान मोर्चा आज से दिल्ली देहात के सभी गांवों में ग्राम चौपाल अभियान की शुरुआत की जिसमें गांवों ट्रैक्टर पूजा, गौ पूजा और 26 साल तक दिल्ली के किसानों और ग्रामिणों के साथ जो नाइंसाफी की गई है, उसके बारे में घर-घर तक संदेश पहुंचाकर दिल्ली सरकार को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही संकल्प पत्र में दिल्ली देहात और किसानों को लेकर जो भी वायदें किए जाएंगे उन्हें पूरा करेंगे। गंदे पानी से फसल बर्बाद होती है, उन गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों के फसल बर्बाद ना हो। 15 सालों से जो जमीन बंजर पड़ी है, उसको भी हम खेती लायक बनाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button