सरकार किसानो से बातचीत करके उनकी मांगो का समाधान निकाले : अनिल दुबे

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने किसानो की मांगो को जायज ठहराते हुए कहा है कि सरकार किसानो से बातचीत करके उनकी मांगो का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, किसान अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी जायज सभी मांगें मान लेनी चाहिए।
श्री दुबे आज जाजमऊ गंगापुर, कानपुर में कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा किये गए स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय किसानो से हुई वार्ता में किसानो की मांगे मानने का आश्वाशन दिया गया था जिसे अब पूरा करने का वक़्त आ गया है।
श्री दुबे ने आगे कहा उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर से चीनी मीलों का संचालन शुरू है लेकिन अभी तक गन्ना किसानो का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है जिसकी वजह से किसान क्रेशर और कोल्हू पर औने पौने दामों पर गन्ने को बेचने को मजबूर हैं। हमारी मांग है की राज्य सरकार किसानो की बढ़ी हुई लागत को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रूपये प्रति क्विंटल घोषित करे। पार्टी प्रदेश के सभी मंडलों में संगठन को मजबूत कर विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।
एक सवाल के जवाब में श्री दुबे ने कहा कि किसान हितैषी बनने का दावा करने वाली कांग्रेस का इतिहास ही किसान विरोधी रहा है और वो आज भी किसानो का हितैषी बनने का दावा कर रहे हैं, उन्हें किसानो के मुद्दे पर बोलने से पहले अपने पुराने पन्ने खंगालने चाहिए। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में माननीय योगी जी एवं माननीय जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में किसानो की स्थिति सुधारने के प्रयास हुए हैं और लगातार हो रहे हैं। किसानो को फसलों का समर्थन मूल्य बढाकर दिया जा रहा है, फसल बीमा का स्वरुप बदल कर उसका दायरा भी बढ़ाया गया है और पहली बार किसी सरकार ने किसान निधि के जरिये किसानों को सम्मान दिया है। . श्री दुबे ने कानपुर घाटमपुर की चीनी मिल के प्रश्न पर उत्तर देते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी पार्टी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता जी की है यह पूरा प्रकरण समझ कर और इसकी बारे में चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री कौशल विकास श्री जयन्त चौधरी से बात कर चीनी मिल को चलाने का काम किया जाएगा
श्री दुबे ने देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी अपने कौशल विकाश मंत्रालय द्वारा नौजवानो, किसानो, श्रमिकों और बुनकरों की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं एवं शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों की लगातार स्थापना कर रहे हैं। श्री दुबे ने बताया कि स्किल इंडिया डिजिटल हब ने 1 करोड़ से अधिक पंजीकरण के साथ मील का पत्थर हासिल किया है।
इसके पूर्व जाजमऊ गंगापुल पहुंचने पर श्री दुबे का कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र यादव प्रदेश महामंत्री, मोहम्मद उस्मान नगर अध्यक्ष, राजकुमार तिवारी जिला अध्यक्ष देहात मोहम्मद इकराम दीपक त्रिवेदी रतिराम यादव, मोहम्मद अहमद, रेबिल गुप्ता प्रवीण मिश्रा अक्षय दुबे अक्षय दुबे विनीत वाजपेई शेखू सिद्दीकी संदीप पांडे रघुवीर तिवारी रतिराम यादव विजय गुप्ता शरद गुप्ता राजीव तिवारी घनश्याम गुप्ता संदीप यादव आदि प्रमुख थे आदि, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया गया, जिससे अभिभूत होकर उन्होंने दिए गए सम्मान पर अपना आभार प्रकट किया।