उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरविंद केजरीवाल एवं शैली ओबेरॉय ने सफाई कर्मचारियों से किया भद्दा मजाक : प्रवीण शंकर कपूर 

केजरीवाल की घोषणा के बावजूद नही मिला अधिकांश सफाई कर्मियों को अक्टूबर का वेतन एवं बोनस  : दिल्ली भाजपा

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं महापौर डा. शैली ओबरॉय द्वारा दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों को वेतन एवं बोनस समय से पहले देने का झूठा दावा करने की निंदा की है।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि केजरीवाल एवं महापौर ने आज सफाई कर्मियों से भद्दा मजाक करते हुए घोषणा की कि पहली बार सफाई कर्मियों को समय से पहले आज 30 अक्टूबर को उनका अक्टूबर माह का वेतन एवं बकाया तीन बोनस दे दिये गये हैं।

केजरीवाल एवं महापौर के दावों के ठीक विपरीत सच यह है की दिल्ली नगर निगम 12 में से अधिकांश जोनों में ऐसा कोई पूर्ण भुगतान नही हुआ है।

दो तीन जोन में या तो वेतन मिला है या बोनस पर अधिकांश सफाई कर्मियों के बैंक खातों में आज देर शाम तक किसी भी मद में एक भी भी पैसा नही आया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की अरविंद केजरीवाल का दिवाली के मौके पर दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों से इस भद्दे मज़ाक को सफाई कर्मी एवं दिल्ली वाले कभी माफ नहीं करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button