उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एसर ने लखनऊ की नाज़ा मार्किट में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर

लखनऊ :  कंपनी एसर ने लखनऊ में अपना नया एक्‍सक्‍लूसिव गेमिंग स्‍टोर खोलने की घोषणा की है। यह स्‍टोर इंफोशॉपी एंटरप्राइजेस, लालबाग के नाज़ा मार्किट में स्थित है। यह शहर में एसर का तीसरा स्‍टोर है और उत्तर प्रदेश के मध्‍यभाग में गेमिंग के लिए समर्पित पहला स्‍टोर है। यह स्‍टोर 2025 की शुरूआत तक भारत में 300 से ज्‍यादा एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर खोलने के कंपनी के लक्ष्‍य की दिशा में एक कदम है।

यह स्टोर नाज़ा मार्किट में स्थित है, जो उत्तर प्रदेश के मध्य भाग का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केंद्र है। यहां ग्राहक एसर की गेमिंग और प्रीमियम उत्पादों की विस्तृत रेंज का अनुभव कर सकते है। इस स्टोर में एसर के गेमिंग लैपटॉप, मॉनिटर्स और एक्सेसरीज़ की पूरी श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जो क्षेत्र में उन्नत गेमिंग तकनीक की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।
इंफोशॉपी एंटरप्राइजेस द्वारा संचालित इस स्‍टोर को कैजुअल और प्रोफेशल दोनों तरह के गेमर्स की जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार किया गया है। यह एसर के संपूर्ण गेमिंग इकोसिस्टम, जिसमें एक पेरिफेरल्स शामिल हैं, तक पहुंच प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button