उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
महिलाओं ने सिंदूर खेलने की रस्म के साथ किया प्रतिमा विसर्जन
लखनऊ। नौ दिनों तक शक्ति की उपासना करने के बाद महिलाओं ने सिंदूर खेलने की रस्म के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान माता के जयकारे भी लगे और हर कोई भक्ति भाव से भरा हुआ नजर आया। शहर में कई जगहों पर विजयादशमी के अगले दिन दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।
इसके लिए शहर में अलग-अलग जगह पंडाल लगाए गए थे। शहर के बॉयज एंग्लो स्कूल में दुर्गा पूजा के विसर्जन के दिन सिंदर खेलने की रस्म का आयोजन किया गया। इस रस्म के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के लिए घाटों के किनारे पहले से ही तैयारी की गई थी।



