उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

23 सूत्रीय मांगों के समर्थन मे क्वींस इण्टर कालेज, लालबाग से जिलाधिकारी कार्यालय तक 9 अगस्त को निकाली जाएगी मोटरसाइकिल रैली

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेशव्यापी संघर्ष के दूसरे चरण में कल 09 अगस्त, 2024 को पुरानी पेन्शन की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण एवं पूर्ण वेतन का भुगतान, 01 अप्रैल, 2005 के बाद समायोजित विषय विशेषज्ञ शिक्षक/शिक्षिकाओे को भी पुरानी पेंशन का लाभ आदि 23 सूत्रीय मांगों के समर्थन मे क्वींस इण्टर कालेज, लालबाग से जिलाधिकारी कार्यालय तक मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।
रैली में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पार्लियामेंट्री बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन की विशेष सहभागिता रहेगी।
मोटरसाइकिल रैली क्वींस इण्टर कालेज, लालबाग से निशात हास्पिटल से प्रेस क्लब परिवर्तन चौक और होटल क्लार्क्स अवध के सामने से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा ने प्रदेश व्यापी मोटरसाइकिल रैली को समर्थन दिया है और इसी कड़ी में लखनऊ की मोटरसाइकिल रैली में जनपद लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य भी सम्मिलित होगें।
रैली के समापन पर सायं 03ः00 बजे जिलाधिकारी, लखनऊ के माध्यम से  मुख्यमंत्री को 23 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button