उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश और समाज की आवश्यकता, निजी आवश्यकता से ऊपर : संजय गुप्ता

दूसरों की मुसीबत में समय का दान देने वाले पदाधिकारियो को आदर्श व्यापार मंडल ने "भामाशाह सम्मान" से सम्मानित किया

लखनऊ : दानवीर भामाशाह की जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई गई.इस अवसर पर भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भामाशाह के चित्र पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर की गई.

इस अवसर पर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को जिन्होंने किसी की भी समस्या के समाधान में तथा उनके विपरीत समय में अपना अमूल्य समय दिया ऐसे पदाधिकारियों को “भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान समय में समय की कीमत सबसे ज्यादा है तथा जो लोग किसी दूसरे की भलाई के लिए, किसी दूसरे के कल्याण के लिए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपना अमूल्य समय दान में दे रहे हैं, वह सब बधाई के पात्र हैं.

उन्होंने कहा आज के समय का सबसे बड़ा दान ,समय का दान है तथा देश और समाज की आवश्यकता ,निजी आवश्यकता के ऊपर है ,भामाशाह के जीवन चरित्र से ये संदेश मिलता है.संजय गुप्ता ने कहा देश एवं समाज की खुशहाली के लिए व्यय किया गया धन ही सर्वोत्तम होता है

उन्होंने कहा सभी को हमेशा सकारात्मक कार्य करने चाहिए और व्यापारी समाज शुरू से ही समाज के कल्याण के लिए ही काम करता आया है समाज में अधिकतम धर्मशाले, पौशाले, गिरजाघर ,मंदिर, गुरुद्वारे, विद्यालय, अनाथालय सब व्यापारी समाज द्वारा ही बनाए गए हैं उन्होंने कहा चाहे कोविड का समय हो, चाहे किसी भी प्रकार की आपदा जैसे बाढ़, भूकंप या कोई देवीय आपदा हो, सरकार की कोई आवश्यकता हो उसमें हमेशा से व्यापारी समाज बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता आया है उन्होंने कहा भामाशाह जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है जिस प्रकार से उन्होंने देश और समाज के लिए अपनी समस्त पूंजी एवं सर्वस्व सर्वस्व दान में दे दिया वह अनुकरणीय है

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने के सरकार के निर्णय की सराहना की तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना धन्यवाद किया.

भामाशाह सम्मान से सम्मानित होने वाले पदाधिकारियो में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, मोहम्मद अफजल, अनिरुद्ध निगम, मोहित कपूर, श्रीमती अनिला अग्रवाल, अमिताभ श्रीवास्तव, कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गोपाल जालान ,इकबाल हसन, सुमित कनोडिया , मो. रिजवान, सर्वेश मिश्रा , सुनील सच्चर, सनी ,गिरीश भार्गव, राजाराम रावत, सुमित कनोडिया, पंकज अरोड़ा ,राजीव शुक्ला , आसिफ किदवई , मोहित कपूर  मनोरमा मिश्रा,  शिखा मिश्रा,  मनोरमा मिश्रा, श्रीमती एकता अग्रवाल,  अंजलि मौर्य, दिनेश शर्मा जितेंद्र टंडन रेनू सिंह, मोहम्मद हलीम, कमल अग्रवाल मसीह उजमा गांधी, मोहम्मद कमर ,मनोज अग्रवाल, अमिताभ श्रीवास्तव, मनीष जैन, आंचल साहू, मुख्य रूप से थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button