प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा सुन्दरकांड एवं भंडारे का आयोजन

लखनऊ : प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा सुन्दरकांड एवं भंडारे का आयोजन सचिवालय कालोनी, महानगर लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया | यह आयोजन प्रदेश कार्यालय पर होने के कारण प्रदेश के लगभग सभी जिलों से प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता रही.साथ ही इस पुण्य कार्य सेवादार एवं सहभागी रहे |

संगठन ऐसे समाजसेवी कार्य हर वर्ष करता रहा है | इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला सहित, रेनू शाही, प्रदेश महासचिव (महिला),डॉ पी.सी. गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल गुप्ता जिलाध्यक्ष, अजय मौर्य जिला सचिव,डॉ.अदिति राष्ट्रीय सलाहकार, रतन कन्नौजिया,कार्यालय उप प्रभारी,राकेश तिवारी जिलाध्यक्ष मऊ, अंकुर सिंह, श्याम सिंह,प्रदेश सचिव,राज सिंह,सौरभ शुक्ला कार्यालय प्रभारी इत्यादि उपस्थित रहे |



