उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा ने मनाया 2024 लोकसभा चुनाव का विजयोत्सव

संसद के द्वार पर ढ़ोल नगाड़े की ताल, प्रदेश एवं जिला कार्यालयों पर आतिशबाज़ी की रौनक दिखी एवं विजय जुलूस भी निकाले गये

नई दिल्ली :  एन.डी.ए. गठबंधन द्वारा नरेन्द्र मोदी को पुनः अपना नेता चुने जाने के बाद उनका लगातार तीसरी बार भारत का प्रधान मंत्री बनाना निश्चित होने के बाद दिल्ली भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का विजयोत्सव मनाया। जब संसद परिसर में एन.डी.ए. बैठक में  नरेन्द्र मोदी को गठबंधन का नेता एवं प्रधान मंत्री पद का दावेदार चुने जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़ा वादकों के साथ रेडक्रास भवन के सामने संसद भवन के प्रवेश द्वार पर एकत्र हुऐ और नाच गा कर एवं मिठाई बांट कर खुशियाँ मनाई।

शाम लगभग 7 बजे प्रदेश कार्यालय को रोशनी से जगमगाया गया और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया एवं बांसुरी स्वराज के साथ आतिशबाज़ी का आनंद लिया।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली एवं देश में हर ओर प्रसन्नता का वातावरण है और लोग श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री पद की शपथ लेते देखने के लिए आतुर हैं।

सचदेवा ने कहा कि तीसरी बार प्रधान मंत्री बन रहे नरेन्द्र मोदी जी ने देश दुनिया में भारत को नई गौरवमेयी पहचान दी है। आज भारत का हर व्यक्ति श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को विश्व गुरू के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देखना चाहता है।

चाँदनी चौक संसदीय क्षेत्र से विजयी  प्रवीण खंडेलवाल ने लाल किला से अजमेरी गेट तक विजय जुलूस निकाला जिसमें केशवपुरम जिलाध्यक्ष  वीरेन्द्र गोयल एवं चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष  कुलदीप सिंह के आलावा हजारों कार्यकर्ता शामिल हुऐ जिन्होने गौरीशंकर मंदिर एवं अजमेरी गेट चौक पर आतिशबाजी भी की।

नई दिल्ली से विजयी सांसद बाँसुरी स्वराज के साथ कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के जिलाध्यक्ष  राजीव राणा के नेतृत्व में हौजकाज़ मार्किट में तो करोलबाग जिलाध्यक्ष श्री सुनील कक्कड़ के नेतृत्व में मोती नगर मैट्रो स्टेशन के पास आतिशबाज़ी के साथ विजयोत्सव मनाया।

पूर्वी दिल्ली से सांसद  हर्ष मल्होत्रा, मयूर विहार जिलाध्यक्ष  विजेन्द्र धामा एवं शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री संजय गोयल के साथ कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुरी एवं लक्ष्मी नगर में आतिशबाज़ी के साथ मोदी जी का विजयोत्सव मनाया।

उत्तर पश्चिम सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने उत्तर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गौतम के साथ डी.सी. चौक रोहिणी पर एवं बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री राम सिया शरण के साथ मंगोलपुरी में विजय पर्व आतिशबाज़ी की।

पश्चिम दिल्ली से सांसद  कमलजीत सहरावत ने जिलाध्यक्षों  रमेश शौखंदा एवं  चंद्र पाल बख्शी के साथ सेक्टर 19 द्वारका एवं जिला कार्यालय जनकपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ विजयोत्सव मनाया।

दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महरौली जिलाध्यक्ष  रणवीर तंवर के साथ जिला कार्यालय छतरपुर एवं दक्षिण दिल्ली जिलाध्यक्ष  राजकुमार चौटाला के साथ ओखला फेज 1 में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाज़ी करके एवं ढ़ोल ताशे बजा कर पुनः प्रधान मंत्री बनने पर श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

विजय उत्सव व्यवस्था में दिल्ली भाजपा नेता  विष्णु मित्तल,  अभय वर्मा,  योगिता सिंह,  गजेन्द्र यादव,  विनय रावत,  लता गुप्ता,  सुनील यादव,  सागर त्यागी,  अनीस अब्बासी,  कुलजीत सिंह चहल,  सारिका जैन,  सोना कुमारी,  नरेश एरोन, किशन शर्मा,  सतीश गर्ग, डॉ. सुमित भसीन,  पंकज जैन, इम्प्रीत सिंह बख्शी,  विक्रम बिधूड़ी,  बृजेश राय,  अमित गुप्ता,  पंकज जैन,  विक्रम मित्तल,  भूपेन्द्र गोठवाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button