उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ऐशबाग जं, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ’पर्यावरण संरक्षा’ जागरूकता हेतु रेल कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में ’मिशन लाइफ’ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम के नेतृत्व में मण्डल के ऐशबाग जं, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ’पर्यावरण संरक्षा’ जागरूकता हेतु रेल कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

इस दौरान स्टेशनों पर यात्रियों को साफ-सफाई हेतु जागरूक किया रहा है तथा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा स्वच्छता जागरूकता सन्देशों की लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है।

यात्रीगण, रेल परिसर को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें, रेल आपकी अपनी सम्पत्ति है।
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button