उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता अपने हक के लिए खड़ी नहीं हुई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार फिर से आई तो नरेंद्र मोदी तानाशाह बन जाएंगे। देश को बर्बाद और भाईचारे को खत्म कर देंगे।

पश्चिम बंगाल के सुजापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर जनता अपने हक के लिए खड़ी नहीं हुई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। ये खतरे की घंटी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूती दी। बाबा साहेब अंबेडकर जी ने देश को संविधान दिया, जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए। लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं करते, वे बस कांग्रेस को बुरा-भला कहकर आगे बढ़ना चाहते हैं। कांग्रेस ने देश में मनरेगा शुरू किया, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाई और शिक्षा का अधिकार दिया।

खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठों के सरदार हैं, वह सिर्फ झूठ बोलते हैं। नरेंद्र मोदी बच्चों जैसी बातें करते हैं। नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस जातिगत जनगणना कर महिलाओं का मंगलसूत्र तक छीन लेगी। देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, क्या कांग्रेस ने किसी का मंगलसूत्र छीना। मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस देश की संपत्ति गरीबों और मुसलमानों को बांटना चाहती है, अगर प्रधानमंत्री ऐसा कहता है तो क्या वो इस देश में हुकूमत करने लायक है। कांग्रेस ने तो हमेशा देश के विकास के लिए काम किया है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ, कांग्रेस ने गांव-गांव में बैंकों की शाखा खोली और गरीबों को लोन दिलाए। तब भी आरएसएस-भाजपा विरोध करते थे और अफवाह फैलाते थे कि कांग्रेस अमीरों की संपत्ति हड़प रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी कह रहे हैं कि पाकिस्तान राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। ऐसी बातें करके मोदी भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं।अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे तो हिंदुस्तान के लोग बनाएंगे।

खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। कमरतोड़ महंगाई से जनता परेशान है। मोदी अनपढ़ को अनपढ रखना चाहते हैं, गरीब को गरीब रखना चाहते हैं, दबाना और कुचलना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड योजना के जरिए चंदा दो धंधा लो खुद करते हैं और कांग्रेस को भ्रष्ट बोलते हैं। मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। वर्ष 1951 में देश में मात्र 18 प्रतिशत पढ़े-लिखे लोग थे, लेकिन 2014 में ये संख्या 74 प्रतिशत हो गई थी। कांग्रेस ने लोगों को शिक्षा से जोड़ा। जबकि मोदी के कार्यकाल में पढ़े-लिखे लोगों की संख्या सिर्फ़ दो प्रतिशत बढ़ी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रूपये की मदद दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान युवाओं से केंद्र में ख़ाली पड़े 30 लाख सरकारी पद भरने, किसानों के लिए एमएसपी कानून लागू करने और कर्ज माफी करने जैसे वादे भी दोहराए। उन्होंने जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button