उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री आतिशी झूठ फैलाने में मास्टर हैं : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली :  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मंत्री सुश्री आतिशी झूठ फैलाने में मास्टर हैं और वह आज फिर से झूठ फैलाने का प्रयास किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और उनके पास भविष्य के लिए कोई सकारात्मक उपलब्धियां या कार्यक्रम नहीं हैं, इसलिए वे अरविंद केजरीवाल की भ्रष्टाचार में गिरफ्तारी को राजनीतिक विवाद का मुद्दा बनाने का प्रयास करते रहते हैं।

सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास विकास पर कुछ भी दिखाने करने के लिए नहीं हैं, इसलिए वे डॉक्टर्ड वीडियो आदि के माध्यम से झूठी कहानी बनाने का प्रयास करते रहते हैं।

देश के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई सम्मन के बाद भी जांच एजेन्सी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट से नही मिले और जब मिले तो भी गुमराह करने की कोशिश की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मजबूर किया।

सचदेवा ने कहा है कि बीजेपी नेताओं को दोष देने की बजाय मंत्री श्रीमती आतिशी को दिल्लीवालों को बताना चाहिए कि केजरीवाल को 20 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद हर अदालत में जमानत के लिए हर दिन जाने के बावजूद जमानत क्यों नहीं मिल पा रही है।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button