उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रालोद में शामिल हुईं सपा नेता तनवीर फ़ातिमा

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर समाजवादी पार्टी की महिला नेता तनवीर फातिमा ने अपनी सैकड़ो महिला समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की महिला विंग नारी शक्ति संगठन की प्रदेश महासचिव शालिनी सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि आपके आने से प्रदेश में संगठन को बल मिलेगा तथा अधिक संख्या में महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी।राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने महिलाओं का स्वागत करते हुए उनका आह्वान किया कि भारी संख्या में दल से आधी आबादी को जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए प्रत्येक जनपद में मातृशक्ति को पार्टी से जोड़ने हेतु भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को जन -जन तक पहुँचाने हेतु कार्यक्रम चलाया जाए ताकि संगठन की शक्ति का विस्तार किया जा सके।
शालिनी सिंह ने सभी महिलाओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ देने का वादा किया साथ ही जनपद लखनऊ में वॉर्ड स्तर तक महिलाओं को जोड़ने हेतु तनवीर फ़ातिमा से तत्काल सक्रिय हो जाने का अनुरोध भी किया।


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अंबुज पटेल,रामावती तिवारी,किरन सिंह,प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी,प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में ममता,निशा,सुशीला शर्मा,रेनु सिंह,असमा बानो,आइशा बानो,रेहाना,फ़ातिमा परवीन,रूबीना बानो,तरन्नुम ,रहमतुन बानो,कोमल,नंदनी,सबा,रूबीना,गुड्डी,रामरती,सोनी निगम आदि प्रमुख रूप से सक्रिय रही।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button