उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस का डोर-टू-डोर कार्यक्रम

लखनऊ । इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कार्यक्रम उ.प्र. युवा कांग्रेस मध्य के प्रदेश सचिव अभिषेक चौरसिया के संयोजकत्व में किया गया जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर डोर टू डोर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने घोषणापत्र में आम जनमानस को दी गयी गारंटियों के सम्बन्ध में ‘गारण्टी कार्ड’ वितरित कर व्यापक जनसंपर्क किया गया।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि इस डोर टू डोर कार्यक्रम में जनता का कांग्रेस पार्टी के प्रति जहां काफी रुझान देखने को मिल रहा है वहीं जनप्रिय नेता  राहुल गांधी ,  प्रियंका गांधी के प्रति व्यापक जनसमर्थन और उत्साह से यह साफ दिख रहा है कि पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है और उ.प्र. में इंडिया गठबंधन के अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी विजयी होंगे।

डोर टू डोर कार्यक्रम में अन्य प्रमुख युवा कांग्रेसजनों में प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष  शरद शुक्ला, महासचिव  मो. समीर,  अभय सिंह, प्रदेश सचिव चांद जिब्राइल,  अमर वर्मा एवं  शिवेन्द्र सिंह, अवधेश द्विवेदी आदि तमाम युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button