उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर-पश्चिम लोकसभा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया ने अपार जनसमर्थन के साथ धूमधाम से नामांकन दायर किया

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री, दिल्ली भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता नामांकन जुलूस में शामिल हुए

नई दिल्ली  : उत्तर-पश्चिम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया ने डी.एम. कार्यालय, कंझावला में अपना नामांकन दाखिल किया।

उन्हें समर्थन देने के लिए राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा, दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रभारी  ओमप्रकाश धनखड़, सहप्रभारी अलका गुर्जर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

सभी गणमान्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए उनसे चुनाव के दिन अंतिम मतदाता का मतदान करवाने का संकल्प लेने का आवहण किया।

मंगोलपुरी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मंच सजाया गया था। जहां तीन लोकसभा क्षेत्रों की क्लस्टर सह इंचार्ज  रेखा गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता, लोकसभा संयोजक जयभगवान यादव, लोकसभा प्रभारी  राजकुमार भाटिया, सह प्रभारी  राजन तिवारी, पूर्व विधायक  मनोज शौकीन, प्रदेश प्रवक्ता  शुभेनदू शेखर अवस्थी सहित सभी पूर्व विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिलाध्यक्ष, कई प्रदेश पदाधिकारी, सभी पार्षद और प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, जिले और शक्ति केंद्रों व बूथों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने संबोधन में योगेंद्र चंदोलिया ने मंच पर उपस्थित सभी नेताओं और सामने खड़े हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने मंडल के मंत्री के रूप में पार्टी में कार्य करना शुरू किया था। करीब चालीस वर्षों के सामाजिक और राजनीतिक सफर के बाद आज लोकसभा प्रत्याशी बनने के लिए नामांकन करने जा रहा हूं। मैं कार्यकर्ता हूं और सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करूंगा। अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दूंगा और सदैव जनता के बीच उपस्थिति रहूंगा।

इस कार्यक्रम में गांव-देहात से टैक्टरों में बैठकर अपनी पारंपरिक पोशाक और वाद्ययंत्रों के साथ सैकड़ों महिलाएं और पुरुष नाचते – गाते हुए आए। अनधिकृत कालोनियों,सेवा बस्तियों, री सेटलमेंट कालोनियों, फ्लैटों और पॉश कालोनियों से भी समर्थक निराली पोशाकों और वाहनों से सुसज्जित होकर पूरे उत्साह के साथ नजर आए।

युवाओं ने झूमकर नृत्य किया और जमकर नारेबाजी की। रामलीला मैदान में यूपी की तर्ज पर जेसीबी मशीन भी सजकर आई थी जिसमें चढ़कर समर्थकों ने योगी – मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। युवाओं की बाईकों में बंधे झंडे और गाड़ियों की रूफ खोलकर सिर बाहर निकाले विजयी मुद्रा में हाथ हिलाते समर्थकों को देखकर जनभावनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता था।

प्रत्याशी के साथ सभी मंचीय मेहमान मेटाडोर में बनाए रथ पर चढ़ कर जुलूस में शामिल हुए।

रोड़ शो के लिए काफिला निकला तो कुछ घंटों के लिए मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी मानों थम गई। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने रास्ते में प्रत्याशी श्री योगेंद्र चंदोलिया और कार्यकर्ताओं पर खूब फूल बरसाए।जनता में चर्चा थी कि चंदोलिया जी के साथ इतना जनसमूह है कि आज ही भविष्य की प्रचंड जीत दिखाई दे रही है। जुलूस को कंझावला के पास स्थगित कर दिया गया।

 

रथ से उतरकर श्री योगेंद्र चंदोलिया अपने निजी वाहन से बड़ी सादगी के साथ कंझावला एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

वहां उनके प्रस्तावकों सहित जिलाध्यक्ष रामसिया शरण और श्री सत्यनारायण गौतम उपस्थित थे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button