उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डिज्‍नी +हॉटस्‍टार ने भुवन बाम अभिनीत ‘ताज़ा खब़र’ के दूसरे सीजन की घोषणा की

मुंबई, : जि़ंदगी बड़ी अज़ीब है, कभी कभी मौत से शुरू होती है। एक भयानक खुलासे और तनावपूर्ण रिश्तों के बीच, यह एक ऐसे व्‍यक्ति की कहानी है, जिसे अचानक जादुई शक्तियां मिल जाती हैं, जिससे उसकी ज़िंदगी में भारी उथल-पुथल मच जाती है। इसके दूसरे सीजन का लंबा इंतजार अब खत्‍म हो चुका है, क्‍योंकि डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के ऐक्‍शन-ड्रामा सीरीज, हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स ‘ताज़ा खब़र’ में इस बार वास्‍या (भुवन बाम) अपनी तकदीर खुद लिखने के लिये तैयार है।

बीबी की वाइंस प्रोडक्‍शन्‍स के बैनर तले रोहित राज एवं भुवन बाम द्वारा निर्मित, हिमांक गौड़ द्वारा निर्देशित और हुसैन एवं अब्‍बास दलाल की जोड़ी द्वारा लिखित इस सीरीज में सोशल मीडिया सेंसेशन भुवन बाम प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ ही श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, शिल्‍पा शुक्‍ला, प्रथमेश परब, नित्‍या माथुर व कई अन्‍य जाने-माने कलाकार भी महत्‍वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आयेंगे।

गौरव बनर्जी, हेड-कंटेंट, डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार एवं एचएसएम एन्‍टरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्‍नी स्‍टार ने कहा, “ताज़ा खब़र सीजन 1’ की बेमिसाल कामयाबी शानदार मनोरंजन पेश करने की डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भुवन बाम की प्रमुख भूमिका से सजी इस सीरीज ने दुनिया भर के प्रशंसकों के मन में जिज्ञासा जगा दी थी। ताज़ा खबर सीजन 2 की घोषणा करते हुये हमें बेहद खुशी हो रही है, जो दर्शकों को वास्‍या की दुनिया के एक दिलचस्‍प सफर पर लेकर जायेगा।’’

मशहूर कंटेंट क्रिएटर और ऐक्‍टर भुवन बाम ने कहा, ‘‘ताज़ा खब़र सीजन 1’ को सभी का प्‍यार और तारीफ मिली थी और मैं इसके लिये अपने प्रशंसकों का बहुत शुक्रगुजार हूं। वास्‍या का किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है और कई स्‍तरों पर मैं उससे मेल खाता हूं। उसके सफर ने मुझे उसकी मानसिकता में गहराई से उतरने और उसके किरदार को और भी ज्‍यादा समझने के लिये प्रेरित किया। ‘ताज़ा खब़र सीजन 2’ के लिये वास्‍या के किरदार में फिर से आना एक सीखने वाला अनुभव है और मैं इस किरदार की बारीकियों को और भी ज्‍यादा एक्‍सप्‍लोर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। एक कॉन्‍सेप्‍ट के रूप में, शो के साथ दर्शकों का जुड़ाव रहा है और इसके साथ अपना डेब्‍यू करके मैं बहुत खुश हूं। सीजन 2 दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जायेगा और उनकी दिलचस्‍पी एवं जिज्ञासा को जगायेगा। इसके लिये मैं बहुत ज्‍यादा उत्‍साहित हूं और यह मौका देने के लिये डिज्‍नी+हॉटस्‍टार का शुक्रगुजार हूं।’’

‘ताज़ा खबर सीजन 2’ के बारे में बात करते हुये निर्देशक हिमांक गौड़ ने कहा, ‘‘हमने जब पहला सीजन बनाया था, तो हम दर्शकों को जादुई शक्तियों की दुनिया दिखाना चाहते थे और बताना चाहते थे कि वास्‍तविक जीवन पर कैसे इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। भुवन बाम का नाम घर-घर में लोकप्रिय है और उन्‍होंने वास्‍या के रूप में दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। दर्शकों के सामने सीजन 2 को प्रस्‍तुत करते हुये हमें बेहद खुशी हो रही है, जहां वास्‍या बहुत कुछ दांव पर लगाने के लिये तैयार है और उसके आस-पास की हर चीज बदल जाती है। इस नये सीजन के साथ आपके सामने एक आकर्षक कहानी प्रस्‍तुत करने का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button